Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जे पी नड्डा, अशोक चव्हाण सहित छह ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

राज्यसभा के सभापति ने जगत प्रकाश नड्डा, अशोकराव शंकरराव चव्हाण, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीमुल हक चुन्नीलाल गरासिया और अनिल कुमार यादव मंदादी को शपथ दिलाई।

 

06 Apr 2024

जे पी नड्डा, अशोक चव्हाण सहित छह ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण सहित छह लोगों ने आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।

राज्यसभा के सभापति ने जगत प्रकाश नड्डा, अशोकराव शंकरराव चव्हाण, सुष्मिता देव, मोहम्मद नदीमुल हक चुन्नीलाल गरासिया और अनिल कुमार यादव मंदादी को शपथ दिलाई। उनके कार्यालय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। इस दौरान उपसभापति हरिवंश और महासचिव पीसी मोदी मौजूद रहे।

नड्डा गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध सांसद चुने गए हैं। नड्डा ने तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर कहा "आज देश के उच्च सदन, राज्यसभा में सांसद के रूप में पुन: शपथ ग्रहण की। राष्ट्रसेवा का यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, भाजपा के सभी वरिष्ठ सदस्यों एवं कोटिशः भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं, कि प्रधानमंत्री जी ने जिस भरोसे के साथ जनसेवा की जिम्मेदारी दी है उसे पूरा करते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के ध्येय प्राप्ति के लिए सदैव तत्परता से लगा रहूंगा।"

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को संसद भवन में राज्यसभा के 12 निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई थी। राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वालों में केंद्रीय मंत्री डॉ. एल मुरुगन, धर्मशीला गुप्ता, मनोज कुमार झा, संजय यादव, गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया, सुभाष चंदर, हर्ष महाजन, जी.सी. चन्द्रशेखर, अशोक सिंह, चंद्रकांत हंडोरे, मेधा विश्राम कुलकर्णी और साधना सिंह शामिल रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News